यंगिस्तान' से बदलेगी नेहा-जैकी की किस्मत?
जिसके लिए नेहा कहती हैं कि "एक बाहरी या गैर फिल्मी पृष्ठभूमि वाले शख्स के लिए बॉलीवुड में बने रहना काफी मुश्किल है क्योंकि यहां जान-पहचान बहुत जरूरी है..कइयों को सिफारिश की वजह से काम मिलता है, लेकिन तब भी कलाकारों के लिए ऑडिशन होता है। मैं अभी भी ऑडिशन देकर काम पाने वाली अभिनेत्री हूं और इससे बेहद संतुष्ट हूं।"
तो वहीं जैकी भगनानी ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म 'यंगिस्तान' एक अलग तरह की फिल्म है जिसे लोग पसंद करेंगे ऐसा वो उम्मीद करते हैं।
'यंगिस्तान' के .. सुनो ना संगमरमर ने.. मचाई धूम
गौरतलब है कि फिल्म 'यंगिस्तान' राजनीति और एक व्यक्ति की प्रेमकहानी पर आधारित है। फिल्म में जो रोल प्ले जैकी कर रहे हैं उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से प्रेरित है लेकिन इस बात का पुरजोर खंडन जैकी ने किया है। जैकी ने कहा है कि फिल्म में मेरा रूप-रंग राहुल गांधी से मिलता-जुलता लगेगा लेकिन मैंउनकी भूमिका में नहीं हूं।"
फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में नेहा और जैकी जी-जान से जुड़े हुए हैं, फिल्म का गाना काफी हिट हो चुका है,देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?


Click it and Unblock the Notifications












