'यंगिस्तान' के .. सुनो ना संगमरमर ने.. मचाई धूम

वैलेंनटाइन के मौके पर रिलीज हुआ सांग आज टॉप टेन में जगह बना चुका है। फिल्म में यह गाना जैकी भगनानी और अभिनेत्री नेहा शर्मा पर फिल्माया गया है। गाने को शूट आगरा के ताजमहल के सामने और लखनऊ के अंबेडकर पार्क में किया गया है।
जरूर सुनिए 'यंगिस्तान' के गाने
फिल्म 'यंगिस्तान' राजनीति और एक व्यक्ति की प्रेमकहानी पर आधारित है। फिल्म में जो रोल प्ले जैकी कर रहे हैं उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से प्रेरित है लेकिन इस बात का पुरजोर खंडन जैकी ने किया है। जैकी ने कहा है कि फिल्म में मेरा रूप-रंग राहुल गांधी से मिलता-जुलता लगेगा लेकिन मैं उनकी भूमिका में नहीं हूं।"
'यंगिस्तान' में दिवंगत अभिनेता फारूख शेख भी हैं, यही उनके जीवन की अंतिम फिल्म है। फिल्म 28 मार्च को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म के गाने ने तो लोगों को अपना दीवाना बना लिया है देखते हैं फिल्म लोगों को आकर्षित कर भी पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











