'कान' में भी साड़ी में ही पहनेंगी सिद्धार्थ की विद्या

यूं तो अभिनेत्री विद्या बालन हर इवेंट में साड़ी में ही देखी जाती हैं लेकिन जबसे दिसंबर में वह मिसेज सिद्धार्थ रॉय कपूर बनी हैं तब से वो हर जगह सिर्फ औऱ सिर्फ साड़ी में ही नजर आयी हैं। जिसके बारे में बात करते हुए विद्या बालन ने कहा कि साड़ी को मेरी शादी से जोड़कर देखना गलत है। मुझे साड़ी काफी पसंद है और मुझे लगता है कि मैं उसमें ठीक -ठाक नजर आती हूं इसलिए मैं हर जगह साड़ी में नजर आती हूं।

रही बात मेरे पति सिद्धार्थ की तो, उन्हें मैं हर ड्रेस में अच्छी लगती हूं। इसलिए मैं ज्यादा अपने पहनावे पर ध्यान नहीं देती हूं। और इसी कारण मैं कान ज्यूरी की मेंबर बनने पर भी अपने पहनावे को लेकर चिंतित नहीं हूं। मैं वहां भी आपको साड़ी में ही नजर आऊंगी क्योंकि अगर मैं सपने में अपने आप को सोचूं तो शायद साड़ी में ही खुद को पाऊंगी। मुझे अपने पहनावे से ज्यादा यह बात रोमांचित कर रही हैं कि मैं बतौर ज्यूरी कई महान हस्तियों से मिलने वाली हूं।

वैसे आपको बता दें कि कान महोत्सव में विद्या सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनेंगी। सब्यसाची ने विद्या के लिए अपना काम करना शुरू भी कर दिया है। सब्यसाची काफी नर्वस हैं। क्योंकि विद्या के लिए हमेशा साड़ी वही डिजाइन करते हैं। सब्या ने इस काम के लिए फैशन डिजाइनर निशा कुंदानी से भी मदद मांगी है। सब्यसाची ने ही विद्या की शादी की ड्रेस तैयार की थी।

मालूम हो कि बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन कान फिल्म समारोह में में बतौर जूरी पेश होने जा रही है,जूरी मेंबर में विद्या के अलावा हॉलीवुड के प्रख्यात निर्देशक क्लिक करें स्टीवन स्पीलबर्ग, जापानी फिल्म निर्देशक नाओमी कॉस, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री निकोल किडमैन, लाइफ ऑफ पाई जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले ताइवानी निर्देशक आंग ली और ऑस्ट्रियाई अभिनेता क्रिस्टोफर वॉल्ट्ज़ शामिल होंगे। इस साल ये समारोह 15 से 26 मई तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X