परिणिता से कान तक विद्या का हसीन सफर
जब से खबर आयी है कि बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन कान फिल्म समारोह में बतौर जूरी पेश होने जा रही है, तब से ही विद्या बालन के ही चर्चे चारों ओर हो रहे हैं। अभी तक यह सम्मान भारतीय सुंदरी ऐश्वर्या राय को ही हासिल था लेकिन अब इस लिस्ट में विद्या बालन का भी नाम जुड़ गया है।
साल 2005 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली विद्या बालन के बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि वह एक दिन फिल्मी दुनिया की चौथी खान कही जायेंगी जिनके अकेले दम पर फिल्में चलेंगी।
जूरी मेंबर में विद्या के अलावा हॉलीवुड के प्रख्यात निर्देशक क्लिक करें स्टीवन स्पीलबर्ग, जापानी फिल्म निर्देशक नाओमी कॉस, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री निकोल किडमैन, लाइफ ऑफ पाई जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले ताइवानी निर्देशक आंग ली और ऑस्ट्रियाई अभिनेता क्रिस्टोफर वॉल्ट्ज़ शामिल होंगे। इस साल ये समारोह 15 से 26 मई तक चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications