प्रीति का एहसान उतार रहे हैं सलमान खान!

मुझ पर यह एहसान करना कि कोई एहसान करना...वाला डॉयलाग सलमान के हर चाहने वाले के जुबान पर है। लेकिन लगता है सल्लू को ध्यान में रखकर ही यह संवाद लिखा गया है कि क्योंकि सलमान खान हर किसी का एहसान उतार देते हैं। इन दिनों एक खबर चारों ओर है कि सलमान खान अपनी दोस्त प्रीति जिंटा के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'इश्क इन पेरिस' में मेहमान भूमिका निभा रहे हैं। ऐसा वो अपनी दोस्त के प्रीति की खुशी के लिए कर रहे हैं जबकि लोग यह कह रहे हैं प्रीति ने दर्शकों को बटोरने के लिए सलमान का सहारा लिया है।

Preity Zinta
लेकिन लगता है कि सच्चाई कुछ और है।क्योंकि प्रीति का कहना है कि सलमान के लिए उन्होंने भी फिल्मों में मेहमान भूमिकाएं निभायी थीं। तो क्या इससे अंदाजा लगाया जाये कि सलमान प्रीति की मदद करके अपना कर्ज उतार रहे हैं।
यही नहीं सलमान की तारीफ वो इसलिए नहीं कर रही कि आज सलमान का सितारा बुलंदी पर है बल्कि इस लिए कर ही क्योंकि जब प्रीति पर बुरा वक्त चल रहा था तब भी सलमान ही थे जिन्होंने प्रीति की आर्थिक रूप से मदद की।
गौरतलब में फिल्म इश्क इन पेरिस मे प्रीति जिंटा अभिनेत्री के साथ निर्माता भी है। इस फिल्म के 'कुड़िये दी कुर्ती' गाने में सलमान और प्रीति साथ साथ थिरकते नजर आयेंगे।फिल्म का निर्देशक प्रेम राज ने किया है। इसमें प्रीति के अलावा रेहान मलिक, ईसाबेल अदजानी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X