सलमान के जरिये भाग्य बदलना चाहती हैं प्रीति
चूंकि इस समय सलमान का सितारा बुलंदी पर है। एक के बाद एक हिट फिल्में देने के बाद सलमान इस समय सबके दिलो-दिमाग पर छाये हुए हैं। इसलिए हर किसी को लगता है कि वो भी अपने दिन सलमान का साथ काम करके बदल सकता है।
और शायद इसी मंशा से प्रीति ने भी सलमान का साथ मांगा है। इस समय प्रीति दोबारा अपने पांव बॉलीवुड में जमाना चाहती हैं। आईपीएल और नेसवाडिया के चक्कर में प्रीति का करियर एकदम ढलान पर आ गया है। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि डिंपल गर्ल प्रीति के पास इस समय एक भी फिल्म नहीं है। इसलिए वो खुद प्रोडक्शन में उतर गयीं है।
खबर यह भी है कि फिल्म के प्रमोशन में भी प्रीति का साथ देने सलमान पहुंचेंगे। देखते हैं प्रीति के लिए सलमान कितने लकी साबित होते हैं। वैसे आपको बता दें कि प्रीति के साथ सलमान ने अभी तक जितनी फिल्मों में काम किया हैं वो सभी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। चाहे वो हर दिल जो प्यार करेगा', 'जान-ए-मन' हो या दिल ने जिसे अपना कहा या फिर चोरी चोरी चुपके चुपके हो सभी ने बॉक्सऑफिस पर पानी नहीं मांगा।


Click it and Unblock the Notifications
