हां हां मुझे मिला है जुरासिक पार्क 4 का प्रपोजल: इरफान खान

बहुमुखी प्रतिभा के धनी और नेशनल अवार्ड विजेता इरफान खान का कहना है कि उन्हें जुरासिक पार्क 4 का प्रपोजल मिला है।इरफान ने हालांकि अभी फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है। इरफान ने मीडिया से कहा, "हां मुझे 'जुरासिक पार्क 4' में काम करने का प्रस्ताव मिला है। इस समय मैं इससे ज्यादा खुलासा नहीं कर सकता।"

'जुरासिक पार्क' की श्रृंखला फिल्म का निर्देशन कोलिन ट्रेवोरो करेंगे। खबर है कि उन्हें फिल्म की तीन मुख्य भूमिकाओं में से एक का प्रस्ताव दिया गया है। लेकिन यह विलेन वाला रोल नहीं है।

Did You Know: इरफान की अंग्रेजी खराब होने के बावजूद हॉलीवुड में उनकी मांग

मालूम हो कि 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन' में उनकी भूमिका छोटी कर दिए जाने के बाद से इरफान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म प्रस्तावों को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। लेकिन इरफान की पहली प्राथमिकता बॉलीवुड औऱ हिंदी सिनेमा है इसलिए इरफान हॉलीवुड फिल्मों के पीछे भाग नहीं रहे हैं। हालांकि उनके पास हॉलीवुड के कई अच्छे प्रपोजल है।

इरफान के करीब सोहा को देख नाराज हो गये सैफ

इरफान को 'मकबूल' और 'नेमसेक' जैसी हिंदी फिल्मों में बेहतरीन भूमिका के लिए जाना जाता है। 'जुरासिक पार्क 4' की शूटिंग के समय बॉलीवुड फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया की एक फिल्म की भी शूटिंग होनी है जिसके लिए इरफान ने धूलिया के साथ करार किया है।

इरफान अंतर्राष्ट्रीय प्रस्ताव को लेकर दुविधा में हैं। उनके मित्र ने कहा, "एक तरफ स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म में काम करने का शानदार मौका है, लेकिन वहां कलाकारों की भीड़ में गुम हो जाने का खतरा है। इरफान फिल्म की कहानी का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद वह तय करेंगे कि स्पीलबर्ग की फिल्म में काम करना है या धूलिया की फिल्म में।"

Did You Know: इरफान की अंग्रेजी खराब होने के बावजूद हॉलीवुड में उनकी मांग है। इंडिया टीवी के मशहूर शो आप की अदालत में इरफान खान ने कहा था कि वह बस हल्की-फुल्की अंग्रेजी बोल लेते हैं बावजूद इसके हॉलीवुड में उनकी मांग काफी है। वो लोग बस मेरा हाव-भाव देखते हैं बाकी जो संवाद मैं बोल नहीं पाता उसकी डबिंग करा लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X