इरफान के करीब सोहा को देख नाराज हो गये सैफ

बॉलीवुड की दुनिया है ही कुछ ऐसी कि जहां रिश्तों को साइड में रखकर काम करना पड़ता है नहीं तो चीजों बिगड़ने में पल भर ही लगता है। कुछ ऐसा ही हो रहा है अपने छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ जो कि अपनी बहन सोहा अली खान को इरफान खान के करीब देखकर काफी बुरा महसूस कर रहे हैं। असल में सोहा अली खान जल्द ही तिग्माशू धूलिया की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में नज़र आने वाली हैं। फिल्म में सोहा अली खान के साथ इरफान खान भी मुख्य भूमिका में हैं। जैसा कि फिल्म की कहानी की मांग थी फिल्म में सोहा और इरफान के बीच कुछ अतरंग दृष्य भी शूट किये गये हैं और इन सीन्स को देखकर एक आम भाई की तरह ही एक्टर सैफ को भी काफी बुरा लगा।

'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' फिल्म में सोहा अली खान, इरफान खान और माही गिल भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। माही गिल ने इसके पहले भाग साहेब बीवी और गैंगस्टर में भी काफी हॉट किरदार निभाया था और साथ ही कई सारे इंटिमेट सीन्स भी किये थे। इसके सीक्वल में भी अपने हॉट किरदार को लेकर माही काफी चर्चा में हैं। सोहा अली खान पर भी कुछ अतरंग सीन्स फिल्माए गये हैं। हाल ही में बुलैट राजा फिल्म की शूटिंग के दौरान तिग्मांशू धूलिया ने सैफ को साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स का कुछ फुटेज दिखाया तो सोहा और इरफान के बीच शूट किये गये इंटिमेट सीन्स को देख सैफ को काफी गु्स्सा आ गया। सैफ को अंदाजा ही नहीं था कि सोहा भी इस तरह के सीन्स कर सकती हैं।

ये पहली बार है जब सोहा इतने बोल्ड किरदार में नज़र आने वाली हैं। सोहा ने अभी तक जितने भी किरदार निभाए हैं उनमें से ये एक खास किरदार होगा। फिर माही ने तो पहले से ही फिल्म में अपने बोल्ड सीन्स के जरिये आग लगा रखी है तो ऐसे में सोहा को भी इस आग को बराबर जलाए रखने के लिए कुछ तो चिंगारी पैदा करनी ही होगी। वैसे सैफ का गुस्सा होना कुछ समझ नहीं आया उनकी तो मां शर्मिला ने भी अपने जमाने में कई सारे बोल्ड रोल किये थे और जहां तक बात है उनकी बेगम साहिबा करीना की तो उनका कहना ही क्या।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया React Now में जरुर दें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X