हां..हां..मैं और जेनेलिया मम्मी-पापा बनने वाले हैं: रितेश देशमुख
रितेश ने कहा कि मैं और जेनेलिया दोनों ही अपनी आने वाली नन्हीं खुशी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रितेश ने कहा कि हर पापा की तरह मुझे भी अपने बच्चे का बेताबी से इंतजार है। जेनेलिया पूरी तरह से स्वस्थ है और अपने बच्चे की आने की तैयारी कर रही है।
गौरतलब है कि नौ साल तक प्रेम के बंधन में रहने के बाद 13 फरवरी 2012 को रितेश देशमुख और जेनेलिया ने शादी की थी। दोनों की शादी मराठी और ईसाई दोनों ही रिवाजों से हुई थी। इस ग्रैंड शादी में ब़ॉलीवुड और राजनीति के काफी दिग्गज शामिल हुए थे।
जाने माने राजनीतिज्ञ विलास राव देशमुख के बेटे रितेश ने सन 2003 में अपने फिल्मी करियर का आगाज 'तुझे मेरी कसम' फिल्म से किया था। उस फिल्म में रितेश की हिरोइन जेनेलिया डिसूजा ही थी। रितेश की पहली फिल्म को कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद आयी 'मस्ती' और 'बर्दाश्त' से उन्हें बतौर अभिनेता पहचान मिली। इसके बाद रितेश ने कई फिल्मों में काम किया।
राम गोपाल वर्मा की 'रन' और निर्माता निर्देशक साजिद खान की फिल्म 'हाउसफुल' और 'हाउसफुल टू' उनकी चर्चित फिल्मों में से हैं और एक बार फिर से वो साजिद खान की फिल्म 'हमशक्ल्स' से 20 जून को पर्दे पर दिखने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
