तस्वीरों में देखें- रीतेश-जेनेलिया की रोमांटिक जोड़ी
बैंगलोर। बॉलीवुड अभिनेता रीतेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की शादी हुए एक साल हो गया है। यह बॉलीवुड की लोकप्रिय जोडि़यों में से एक है। जाने माने राजनीतिज्ञ विलास राव देशमुख के बेटे रीतेश ने सन 2003 में अपने फिल्मी करियर का आगाज 'तुझे मेरी कसम' फिल्म से किया था। उस फिल्म में रीतेश की हिरोइन जेनेलिया डिसूजा ही थी।
रीतेश की पहली फिल्म को कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद आयी 'मस्ती' और 'बर्दाश्त' से उन्हें बतौर अभिनेता पहचान मिली। इसके बाद रीतेश ने कई फिल्मों में काम किया। राम गोपाल वर्मा की 'रन' और निर्माता निर्देशक साजिद खान की फिल्म 'हाउसफुल' और 'हाउसफुल टू' उनकी चर्चित फिल्मों में से हैं।
रीतेश ने कई फिल्मों में अपनी साथी कलाकार जेनेलिया डिसूजा से ही विवाह किया और आज इनकी शादी को एक साल पूरा हो गया है।
तस्वीरों में देखिए- रीतेश-जेनेलिया की जोड़ी


Click it and Unblock the Notifications











