OMG.. धूम 3 का पोस्टर निकला चोरी का..

बॉलीवुड के लिए यह कोई नई बात नहीं है कि उस पर हॉलीवुड फिल्मों की चोरी का आरोप लगा हो। समय-समय पर हिंदी फिल्मों के नामी-गिरामी निर्माता- निर्देशकों औऱ लेखकों पर कटेंट चोरी का आरोप लगता रहता है लेकिन इस बार मामला बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित बैनर पर आरोप लगा है कि कॉपी करने का।

यहां बात हो रही है यशराज बैनर की.. जिनकी फिल्म धूम 3 का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे देखने को लिए इंटरनेट पर बाढ़ सी आ गयी है। फिल्म के पहले लुक को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है लेकिन धूम 3 का यह पोस्टर हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'द डार्क नाइट' की पूरी तरह से कॉपी है।

तस्वीरों से आपको साफ हो गया होगा कि हम धूम 3 के पोस्टर को कॉपी क्यों कह रहे हैं। दोनों ही तस्वीरों में एक व्यक्ति दुनिया को निहार रहा है, फर्क सिर्फ इतना है कि 'द डार्क नाइट' वाला व्यक्ति सिर से पांव तक ढका हुआ है और धूम 3 के पोस्टर में एक व्यक्ति बैकलेस है।

हालांकि इस बाबत यशराज कैंप की ओर से कुछ कहा नहीं गया है लेकिन फिर भी जितना खुश धूम 3 को पोस्टर को देखकर लोग हुए होंगे ना.. उससे कहीं ज्यादा दुखी.. क्योंकि यशराज और आमिर खान की फिल्मों में लोग मौलिकता की उम्मीद करते हैं।

खैर जो भी हो धूम 3 का लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं.. लेकिन धूम 3 को पोस्टर की कॉपी को देखकर लोगों के अंदर शक पैदा हो गया है कि कहीं फिल्म भी तो कॉपी नहीं है। खैर फिल्म के अंदर क्या है इस बारे में जानने के लिए आपको क्रिसमस का इंतजार करना होगा जब फिल्म रिलीज होगी।

मालूम हो कि धूम 3 में आमिर खलनायक की भूमिका में हैं। 'धूम 3' 2004 में आई फिल्म 'धूम' का तीसरा संस्करण है। 'धूम' में अभिनेता जॉन अब्राहम खलनायक की भूमिका में थे, जबकि 'धूम 2' में खलनायक की भूमिका अभिनेता रितिक रोशन ने निभाई थी। फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य हैं फिल्म में आमिर खान के अलावा अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X