'धूम 3' के पोस्टर को सकारात्मक प्रतिक्रिया
यशराज बैनर के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म धूम 3 के पहले पोस्टर को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के पहले पोस्टर में आमिर खान की बैकलेस बॉडी को देखकर लोग खासकर लड़कियां काफी पगला गयी हैं।
मंगलवार शाम को धूम 3 का पहला लुक लोगों के सामने आया है। पहले लुक में ही आपके सामने शिकागो की खूबसूरत लोकेशन के साथ आमिर खान की सेक्सी बॉडी को दिखायी गया है। आमिर फिल्म के पोस्टर में बैकलेस खड़े हैं और सिर पर टोपी पहने हुए हैं। फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, 'ये साल धूम के साथ खत्म होगा.' फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
फिल्म के आमिर खलनायक की भूमिका में हैं। 'धूम 3' 2004 में आई फिल्म 'धूम' का तीसरा संस्करण है। 'धूम' में अभिनेता जॉन अब्राहम खलनायक की भूमिका में थे, जबकि 'धूम 2' में खलनायक की भूमिका अभिनेता रितिक रोशन ने निभाई थी। फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य हैं फिल्म में आमिर खान के अलावा अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा भी है।
आईये जानते हैं कि लोगों ने धूम 3 के पोस्टर के बारे क्या कहा..


Click it and Unblock the Notifications