चाचू रणधीर के हिट गाने पर भतीजे रणबीर की पिक्चर..
इन दिनों बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म "यह जवानी है दिवानी" के चर्चे चारों ओर है। एक तो यह एक रोमांटिंक फिल्म है जिसमें एक्स लवर रणबीर-दीपिका लीड रोल कर रहे हैं, दूसरा फिल्म का टाईटल रणबीर के ही चाचा रणधीर कपूर की हिट फिल्म 'जवानी दीवानी' के ही हिट सांग "यह जवानी है दिवानी" के नाम पर रखा गया है।
कहा जाता है कि गुजरे जमाने की हिट फिल्म के हिट गीत के शब्दों को अगर फिल्म का टाईटिल बनाया जाये तो फिल्म जबरदस्त हिट होती है। शायद यही सोचकर करण जौहर ने अपनी फिल्म का टाईटल "यह जवानी है दिवानी" रखा है। देखते है कि उनका यह तथाकथित टोटका कितना कामयाब होता है।
वैसे आपको बता दें कि सोमवार देर रात को फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया। पहले लुक में ही दोनों सितारे काफी हसीन आ रहे हैं। पहले पोस्टर में दोनों का हैप्पी लुक दिखाया गया है जिससे अंदाजा होता है कि फिल्म मस्ती से भरपूर है।
फिल्म के दूसरे पोस्टर में दोनों सितारों को होली खेलते दिखाया गया है। वैसे कहा जा रहा है फिल्म यह जवानी है दिवानी...से दोनों सितारे फिर से करीब आ गये हैं। दोनों के बीच के सारे गिले-शिकवे मिट गये हैं। लेकिन अभी तक दीपिका ने केवल यही कहा है कि हम दोनों पुराने रिश्ते के बारे में सोचते नहीं हैं। लेकिन अच्छे दोस्त हैं।"यह जवानी है दिवानी" के निर्देशक आर्यन मुखर्जी है। यह फिल्म 31 मई को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
