'यह जवानी है दीवानी' का पहला लुक आउट
बॉलीवुड के एक्स लवर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ब्रेकअप के बाद एक बार फिर से पर्दे पर जादू जगाने के लिए तैयार है। इस बार उनके जादू का नाम है "यह जवानी है दीवानी" जिसका पहला लुक आउट हो चुका है। सोमवार देर रात को फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया। पहले लुक में ही दोनों सितारे काफी हसीन और मादक नजर आ रहे हैं। पहले पोस्टर में दोनों का हैप्पी लुक दिखाया गया है जिससे अंदाजा होता है कि फिल्म मस्ती से भरपूर है।
फिल्म के दूसरे पोस्टर में दोनों सितारों को होली खेलते दिखाया गया है। वैसे कहा जा रहा है फिल्म यह जवानी है दीवानी...से दोनों सितारे फिर से करीब आ गये हैं। दोनों के बीच के सारे गिले-शिकवे मिट गये हैं। लेकिन अभी तक दीपिका ने केवल यही कहा है कि हम दोनों पुराने रिश्ते के बारे में सोचते नहीं हैं। लेकिन अच्छे दोस्त हैं।
वैसे यह दोनों सितारे कुछ भी कहे लेकिन लोगों की नजर में दोनों एक-दूसरे के लिए बेस्ट हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में कहा गया है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी परफेक्ट जोड़ी है। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ 22.30 और प्रियंका चोपड़ा 13.86 फीसदी वोट मिले है जबकि 64 प्रतिशत महिलाओं ने दीपिका को रणबीर के लिए बेस्ट पार्टनर माना है।आपको बता दें कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पहले प्रेमी-प्रेमिका थे और एक लंबे अफेयर के बाद दोनों का साल 2009 में ब्रेकअप हो गया था। वैसे इस फिल्म को इन दोनों के पुराने रिलेशनशिप के ही कारण काफी हवा मिल गयी है। फिल्म 31 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी और निर्माता करण जौहर हैं।


Click it and Unblock the Notifications












