ट्विटर पर ट्रेडिंग है दीपिका-रणबीर की ये जवानी..

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का कल रात फर्स्ट लुक रिलीज हुई। फिल्म को दो एक्सक्लुसिव पोस्टर रिलीज हुए हैं और इन दोनों पोस्टरों में रणबीर दीपिका की जोड़ी बेहतरीन और मस्त लग रही है। मस्ती में चूर दोनों एक्टरों को देख लगता ही नहीं कि इनके बीच काफी दूरियां मौजूद हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के रिलीज होते ही ट्विटर पर लोगों ने फिल्म को पोस्टर को ट्वीट करना शुरु कर दिया और ट्विटर पर आज के हॉट ट्रेंड में ये जवानी है दीवानी का नाम भी शामिल हो गया। हर किसी को फिल्म के पोस्टर काफी पसंद आए और साथ ही दीपिका-रणबीर को एक साथ देख लोग और भी खुश हैं।

फिल्म के फर्स्ट लुक के रिलीज होते ही कल रात दीपिका ने ट्वीट किया ये जवानी हैदीवानी का फर्स्ट लुक। आइये और हमारे साथ 31 मई को प्यार सेलिब्रेट करिये। दीपिका के इस ट्वीट को 400 से भी ज्यादा बार रिट्वीट किया गया है। इसके बाद लोगों ने फिल्म के पोस्टर और फिल्म के बारे में अपनी राय को लेकर ट्वीट करना शुरु कर दिया। संयुक्ता अइय्यर ने ट्वीट किया ये जवानी है दीवानी के फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण बहुत ही स्टनिंग दिख रही हैं।

अंकिता ने ट्वीट किया ये जवानी है दीवानी प्यार को सेलिब्रेट करेगी। हां हमे एक और ऐसी फिल्म चाहिए। मिलाप ने ट्वीट किया ये जवानी है दीवानी का फर्स्ट लुक बेहतरीन है। ऐसा लग रहा है कि अयान मुखर्जी की तरफ से एक मनोरंजक फिल्म आने वाली है। कुछ लोगों ने तो ये भी पूछना शुरु कर दिया है कि इन पोस्टरों में सबसे ज्यादा हॉट कौन दिख रहा है? दीपिका पादुकोण या फिर रणबीर कपूर? अभी तक अधिकतर लोगों ने रणबीर को वोट दिये हैं। उनका मानना है कि हमेशा की तरह रणबीर काफी हॉट और रॉकिंग लग रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X