यह जवानी है दीवानी: पहले स्कर्ट अब चश्मा...
बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण जो ना करें वो कम ही हैं। जब से वो फिल्मी दुनिया में आयी हैं तभी से वो हमेशा हॉट टॉपिक में रहती हैं। एक बार फिर से वो अपनी आने वाली फिल्म यह जवानी है दीवानी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि करण जौहर निर्मित फिल्म यह जवानी है दीवानी ..में दीपिका पादुकोण एक सेक्सी चश्मे से हीरो रणबीर कपूर को लाइन मारने वाली हैं।
लेकिन यह कोई पहला मौका नही है जब फिल्म में दीपिका का लुक चर्चा में आया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में उनके सेक्सी, हॉट और ऊंट-पटांग कपड़ों को लेकर चर्चा हो चुकी है।
देखते हैं कि फिल्म यह जवानी है दीवानी में दीपिका का सेक्सी चश्मा उन्हें कहां लेकर जाता है। या फिर केवल चश्मे की वजह से वो ही हिट होती है या फिर फिल्म भी कमाल करती हैं। फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी है। फिल्म मई में रिलीज हो रही है। साल 2009 में ब्रेकअप होने के बाद रणबीर-दीपिका पहली बार फिल्म में साथ आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
