मां के लाडले रणबीर बनेंगे परफेक्ट पतिदेव: सर्वे

बॉलीवुड के चार्मिंग चॉकलेट ब्वॉय मिस्टर रणबीर कपूर की लड़कियां दीवानी हैं यह सुना तो था लेकिन एक सर्वे रिपोर्ट ने तो उनके प्रति दीवानगी को पूरी तरह से उजागर कर दिया। आपको जानकर हैरत होगी कि एक मैरज वेबसाइट सर्वे के मुताबिक अभिनेता रणबीर कपूर को लड़कियां परफेक्ट पतिदेव के रूप में देखती हैं जिसके पीछे कारण उनका अपनी मम्मी नीतू कपूर के बेहद करीब होना है।

इस सर्वे में करीब 24000 महिलाओं को शामिल किया गया था जिसमें 72 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि रणबीर कपूर मम्मी ब्वॉय है जिससे पता चलता है कि वो औरतों की बहुत इज्जत करते हैं इसलिए वो किसी भी लड़की के लिए बेस्ट और परफेक्ट पति साबित होंगे।

यही नहीं इस सर्वे में यह भी कहा गया है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी परफेक्ट जोड़ी है। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ 22.30 और प्रियंका चोपड़ा 13.86 फीसदी वोट मिले है जबकि 64 प्रतिशत महिलाओं ने दीपिका को रणबीर के लिए बेस्ट पार्टनर माना है।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पहले प्रेमी-प्रेमिका थे और एक लंबे अफेयर के बाद दोनों का साल 2009 में ब्रेकअप हो गया था। लेकिन एक बार फिर से दोनों एक फिल्म 'यह जवानी और दीवानी' में नजर आने वाले हैं।

रणबीर कपूर का नाम उनके हर को स्टार चाहे वो दीपिका पादुकोण हो, कैटरीना कैफ हो, नरगिस फाखरी हो या फिर प्रियंका चोपड़ा, हर किसी के साथ जुड़ा है। बावजूद इसके रणबीर हर पार्टी और हर इवेंट में अपनी मम्मी नीतू के साथ बैठे नजर आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X