करीना-दीपिका, ननद-भाभी की तरह लड़ती हैं!
ना जाने क्यों, ना चाहते हुए भी एक शीत युद्द करीना कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच में चल रहा है। हालांकि दीपिका, करीना से काफी जूनियर हैं लेकिन फिर भी कुछ ऐसा हो जाता है कि करीना-दीपिका आमने-सामने आ जाते हैं। इन दिनों फिर से करीना-दीपिका के बीच में ठन गयी है।हुआ यूं कि करण जौहर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें पहले वो करीना को लेना चाहते थे लेकिन करीना से बात नहीं बन पाने के कारण उन्होंने दीपिका को वो जगह दे दी।
इधर संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला भी करीना के छोड़ने पर दीपिका को मिल गयी जिससे चोट खायी करीना ने करण जौहर को हां बोल दिया औऱ करण ने दीपिका को आउट करके करीना को इन कर लिया। जिसे सुनकर दीपिका एकदम से तिलमिला उठीं।
वैसे दीपिका इन दिनों करीना के ही पति सैफ अली खान के साथ रेस2 में काम कर रही हैं। जो कि इसी महीने रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में दीपिका और सैफ काफी हॉट लुक में हैं।
वैसे फिल्मी गलियारों में बातें कुछ और हो रही हैं। खबर है कि करीना के भाई रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण फिर से एक हो गये हैं। दोनों साथ में फिल्म 'यह जवानी है दीवानी'..शूट कर रहे हैं। ऐसे में करीना अभी से ही ननद वाला रोल निभा रही है और चूंकि ननद हमेशा से भाभी पर भारी पड़ती है तो करीना, दीपिका पर हर लिहाज से भारी पड़ रही हैं।
खैर देखते हैं कि दीपिका-करीना की लड़ाई कितनी आगे जाती है लेकिन यहां हम आपको दिखाते हैं रणबीर-दीपिका की कुछ अनदेखी तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











