यह जवानी है दीवानी: सेक्सी चश्मे से दीपिका मारेगी रणबीर को लाइन

बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल दीपिका पादुकोण हमेशा कुछ नया लुक लेकर लोगों के सामने आती हैं जिसकी वजह से उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ जाती है। एक बार फिर से कटीली काया की मालकिन दीपिका, फिर से रणबीर कपूर के साथ अपने जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं करण जौहर की फिल्म यह जवानी है दीवानी के जरिये।

हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी हुआ है जिसमें दीपिका ने एक अलग अंदाज में चश्मा पहना हुआ है जिसे पहनकर वो अभिनेता राणबीर कपूर पर लाइन मारते दिख रही हैं।

फिल्म को पहले ही काफी पब्लिसिटी मिल चुकी है क्योंकि इस फिल्म में उनके हीरो अभिनेता रणबीर कपूर हैं। जिनकी अतित में रीयल प्रेमिका दीपिका रह चुकी हैं। फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी हैं।

जिन्होंने पहले भी रणबीर को लेकर फिल्म वेकअपसीड बनाया था। हालांकि दीपिका पहली बार आर्यन के साथ काम रही हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म मशहूर निर्माता-निर्देशक नासिर हुसैन को श्रद्धांजलि है।

फिलहाल तो कहा जा रहा है कि फिल्म एक हल्के अंदाज की सुंदर सी लवस्टोरी है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे। देखते हैं कि अपने सेक्सी चश्मे से दीपिका रणबीर का शिकार कैसे करती हैं। फिल्म मई में सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर और ऊटी जैसी सुंदर वादियों में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X