"यह जवानी है दिवानी" से एक होंगे रणबीर-दीपिका!

बॉलीवुड के बेस्ट मम्मी ब्वाय रणबीर कपूर के बारे में कहा जाता है कि वो अपनी मम्मी की मर्जी के खिलाफ कोई काम नहीं करते हैं। उनका और दीपिका का ब्रेकअप भी इसीलिए हुआ था क्योंकि नीतू कपूर को दीपिका पसंद नहीं थीं।

मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बड़ी साहबजादी दीपिका पादुकोण को लोग काफी नकचढ़ी कहते हैं इसलिए शायद उन्होंने रणबीर से रिश्ता तोड़ना बेहतर समझा बावजूद इसके कि वो नीतू कपूर को रिझाने की कोशिश करतीं।

इस ब्रेकअप के बाद मीडिया में भी दीपिका ने रणबीर को लेकर काफी अनाप-शनाप कहा। उसके बाद उनक जिंदगी में आये सिद्धार्थ माल्या। लेकिन एक बार फिर से दीपिका अकेली हो गयी हैं और पिछली काफी हरकतें बता रही हैं कि वो रणबीर के फिर से करीब आने की कोशिश कर रही है शायद फिल्म "यह जवानी है दिवानी" को साइन करने का भी यही कारण रहा हो।

हालांकि दोनों ही कह रहे हैं कि वो पुराना सब-कुछ भूल चूके हैं और नये सिरे से दोस्ती का सिलसिला बढ़ा रहे हैं। लेकिन क्या यह मुमकीन है कि कोई अपना पहला प्यार भूल सकता है।

लेकिन अंदर की खबर रखने वाले कह रहे हैं कि सेट पर दोनों को साथ देखकर तो नहीं लगता कि यह केवल दोनों दोस्त हैं। खैर दोनों के मन में क्या है इसके बारे में तो बाद में पता चलेगा लेकिन इतना तय है कि दोनों के रिश्तों की वजह से फिल्म "यह जवानी है दिवानी" को काफी पब्लिसिटी मिल गयी है।

मालूम हो कि "यह जवानी है दिवानी" के निर्देशक आर्यन मुखर्जी और निर्माता करण जौहर हैं। यह फिल्म 31 मई को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X