सल्लू से जीते लेकिन कैटरीना से हारे रणबीर
एक बार फिर से रणबीर कपूर, अपनी क्लोज फ्रेंड कैटरीना कैफ से हार गये हैं। अब आप सोचेंगे कि हम क्या कह रहे हैं तो सुनिये इसके पीछे एक खास वजह है।
दरअसल पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की बहुप्रतिक्षित फिल्म यह जवानी है दीवानी ने सफलता पूर्वक सौ करोड का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म ने पहले दिन जो धमाकेदार ओपनिंग की है उसकी वजह से उसने सलमान खान की फिल्म दंबग 2 का रिकार्ड तोड़ दिया है।
यह जवानी है दीवानी ने पहले दिन पूरे भारत में 19 करोड़ की कमाई की थी जबकि सलमान खान की दबंग 2 ने केवल 4 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन अगर हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो रणबीर की यह जवानी... सलमान खान-कैटरीना कैफ की फिल्म एक था टाइगर... का रिकार्ड नहीं तोड़ पायी।
एक था टाइगर ने मात्र 4-5 दिनों में ही सौ करोड़ का बिजनेस कर लिया था जबकि रणबीर-दीपिका की फिल्म यह जवानी है दीवानी.. को पूरा हफ्ता लगा सौ करोड़ का बिजनेस करने में। इसलिए कहा जा रहा है कि सल्लू से जीते लेकिन कैटरीना से हारे रणबीर कपूर।
फिलहाल फिल्म समीक्षकों को पूरी उम्मीद है कि यह जवानी है दीवानी सौ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी। इसलिए इस फिल्म से इस हफ्ते भी काफी आस लगायी गयी है बावजूद इसके कि आज देओल परिवार की यमला पगला दीवाना 2 रिलीज हुई है। देखते हैं कि रणबीर की जवानी.. की कमाई और कितने आंकड़ो को छूती है। कुल मिलाकर इस साल की अभी तक की सबसे बड़ी हिट रणबीर की यह जवानी है दीवानी ही है जो कि कैटरीना से हार गयी है।


Click it and Unblock the Notifications
