रणबीर-दीपिका की जवानी ने बॉक्सऑफिस पर लगायी आग
जिस तरह से धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म यह जवानी है दीवानी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है उसे देखकर तो लग रहा है कि फिल्म आराम से सौ करोड़ का बिजनेस कर लेगी। फिल्म की सफलता का श्रेय निसंदेह रणबीर-दीपिका को ही जाता है क्योंकि दोनों के बीच की कमेस्ट्री जबरदस्त हैं।
इस शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। धर्मा प्रोडक्शन में बनीं और अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म यह जवानी है दीवानी ने मात्र तीन दिन 39 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म के गानों पर लोग थिरकने पर मजबूर हैं। फिल्म को आलोचकों ने जहां सौं में नंबे नंबर दिये हैं वहीं दर्शकों ने तो फिल्म को सौ में सौ नंबर दे दिये हैं।
फिल्म के गाने, फिल्म के डॉयलाग और रणबीर-दीपिका ही आजकल युवाओं के हिट गॉसिप्स हैं। फिल्म में दोनों के पहने गये कपड़ों को आज कल बाजार में युवागण खोज रहे हैं। कहना गलत ना होगा कि वाकई में रणदीर-दीपिका की जवानी लोगो को काफी मस्त लगी है।
आईये आपको बताते हैं कि लोगों ने क्या-क्या कहा..


Click it and Unblock the Notifications