रूस में जुलाई में प्रदर्शित होगी 'ये जवानी है दीवानी'
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रूस में भी प्रदर्शित होगी। रूस में यह फिल्म चार जुलाई को प्रदर्शित होने वाली है।
रूस में 'कॉकटेल' की सफलता को देखते हुए इरोज इंटरनेशनल ने 'ये जवानी है दीवानी' का प्रदर्शन भी रूस में करने का निर्णय लिया है।
इरोज इंटरनेशनल के बिजनेस डेवेलपमेंट विभाग के अध्यक्ष कुमार आहूजा ने कहा, "किर्गिस्तान और राष्ट्रमंडल के स्वतंत्र देशों में 'कॉकटेल' की सफलता को देखते हुए हमें 'ये जवानी है दीवानी' को भी रूस में सफलता मिलने की उम्मीद है।"
रूस में छह अन्य हिंदी फिल्मों भी प्रदर्शित होंगी जिनमें 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा', 'रॉकस्टार', 'देसी ब्वॉयज', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'विकी डोनर' और 'भूत रिटर्न्स 3डी' शामिल है। लेकिन 'ये जवानी है दीवानी' सबसे पहले प्रदर्शित होगी।
आहूजा ने बताया कि अन्य फिल्में रूस में कब प्रदर्शित होंगी, इसके लिए तिथि अभी निर्धारित की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
