Exclusive: ठंडा नही देखने लायक है प्रीति का इश्क..
लंबे अरसे के बाद पर्दे पर प्रीति जिंटा की वापसी हुई है इश्क इन पेरिस से .. जिसे की प्रीति के फैंस को छोड़कर और कोई नहीं पसंद करेगा। फिल्म की कहानी में कई पेंच हैं, जिससे की कहानी में नयापान नाम की कोई चीज नहीं है लेकिन फिर भी फिल्म औसत है। मेरे ख्याल से लोगों को फिल्म से किसी धमाके की उम्मीद नहीं थी लेकिन फिल्म लोगों को निराश नहीं करती है। कुल मिलाकर इश्क इन पेरिस को एक बार देखा जा सकता है, वैसे भी जिन्हें लवस्टोरी पसंद आती है उनके लिए तो फिल्म ठीक ही है। यह कहना है प्रीति जिंटा के जबरदस्त फैन दीपक अग्रवाल का।
बैंगलोर के आईटी कंपनी में काम करने वाले दीपक अग्रवाल ने फिल्म का पहला शो देखने के बाद वनइंडिया से बात की और फिल्म के बारे में.यह प्रतिक्रिया दी।
मालूम हो कि प्रीति जिंटा निर्मित पहली फिल्म इश्क इन पेरिस शुक्रवार को पर्दे पर पहुंची हैं। फिल्म में पहली बार मॉडल रेहान मलिक ने बतौर एक्टर काम किया है। फिल्म लेट रिलीज हुई लेकिन फिर भी फिल्म पर इस बात का असर नहीं हैं।
शुक्रवार को इस फिल्म के साथ कोई और बहुप्रतिक्षित फिल्म रिलीज नहीं हुई है इस कारण फिल्म एक हफ्ते तक अपना पैसा निकाल सकती है ऐसा बाजार का अनुमान है। वीना मलिक की जिंदगी 50 50 से प्रीति के इश्क को कोई खतरा नहीं है। खैर बॉक्सऑफिस रिपोर्ट सोमवार को आयेगी उसी दिन ठीक से पता चल पायेगा कि प्रीति का इश्क गर्म है कि ठंडा।


Click it and Unblock the Notifications












