आखिर इश्क को आकाश से प्यार हो गया: इश्क इन पेरिस रिव्यू
(सोनिका मिश्रा) काफी समय बाद बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी प्रीती जिंटा सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आई हैं और वो भी अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म इश्क इन पेरिस के साथ। इश्क इन पेरिस फिल्म में प्रीती जिंटा एक बार फिर से अपने उसी बिंदास अंदाज में दिखी हैं जिसे देखकर लोग पागल हो उठते थे। हालांकि फिल्म की कहानी में काफी ठहराव है। आज के जमाने के हिसाब से फिल्म में वो जोश या वो तेजी नहीं है। लेकि फिर भी अगर सिर्फ एक प्रेम कहानी के रुप में देखें तो फिल्म काफी खूबसूरती के साथ शूट की गयी है। इश्क और आकाश दोनों किरदार इतने सिंपल और इतने प्यारे हैं कि इनसे मिलकर तो किसी को भी इश्क हो जाएगा।
कहानी- इश्क (प्रीती जिंटा) पेरिस में अपनी मां के साथ रहती है। इश्क के पिता और मां दोनों कई साल पहले अलग हो चुके हैं। इश्क को लगता है कि उसके पिता ने उसकी मां और उसे छोड़ दिया था। जबकि सच ये था कि दोनों अपने किरयर को ज्यादा महत्व देते हुए अलग हो गये थे। इश्क एक बार पहले भी प्यार में पड़ चुकी और धोखा भी खा चुकी है। इसलिए उसे प्यार, मोहब्बत में किसी तरह का कोई इंटरेस्ट नहीं है। इश्क सिर्फ अपने काम से प्यार करती है। एक दिन इश्क की मुलाकात आकाश से होती है वो भी ट्रेन में। आकाश और इश्क दोनों रोम से पेरिस जा रहे होते हैं और ट्रेन में ही उनकी दोस्ती होती है।
पेरिस पहुंचने पर आकाश और इश्क दोनों अलग होने लगते हैं तो आकाश इश्क से कहता है कि वो उसे पेरिश शहर घुमाए। उसके पास एक रात है और अगले दिन उसे वापस जाना है। इश्क पहले तो मना करती है लेकि बाद में मान जाती है। इश्क आकाश को पूरी रात पेरिस की सैर कराती है और सुबह होने तक इश्क और आकाश के दिल में एक दूसरे के लिए प्यार भरी फीलिंग भी आ जाती हैं।
इश्क इन पेरिस के बारे में और जानने के लिए पढ़िये स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications











