ये जवानी है.. ने एक सप्ताह में ही किया सौ करोड़ का कारोबार
मुंबई। भले ही रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी रियल लाइफ में सफल न रही हो, पर इन दोनों कलाकारों की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने बॉक्स आफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने पहले ही हफ्ते सौ करोड़ की कमाई कर ली है। गौरतलब है कि फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में 65 करोड़ का कारोबार कर लिया था, ऐसे में यह उम्मीद लगायी जा रही थी कि जल्द ही यह फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
'ये जवानी है दीवानी' सबसे कम समय में सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म है।
(देखें दीपिका पादुकोण और नीतू कपूर की दुर्लभ तस्वीरें)
इस साल 'ये जवानी है दीवानी' से पहले 'आशिकी 2' और 'रेस 2' ही सौ करोड़ कमा पायी है। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। इसके अलावा कल रिलीज हुई फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद दर्शकों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर सकी है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि दर्शकों को उम्मीद थी कि धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल अभिनीत यह फिल्म अपने प्रीक्वेल जितना तो प्रभावित ही करेगी लेकिन ऐसा न हो सका।
'यमला पगला दीवाना 2' के बॉक्स आफिस पर ठंडे रहने का फायदा 'ये जवानी है दीवानी' को मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications












