Exclusive Interview- जानिये रणबीर-दीपिका की जवानी रियल में कितनी दीवानी है

(सोनिका मिश्रा) ये वो जोड़ी है जो कि स्क्रीन पर आते ही धमाल मचा देती है। लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा देने वाली ये जोड़ी है रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी। कुछ साल पहले बचना है हसीनों से शुरु हुई इनकी कहानी में पिछले कुछ सालों में कई उतार-चढ़ाव आए। लेकिन बतौर कलाकार दोनों एक्टरों ने आखिरकार बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ही ली। रणबीर और दीपिका आजकल अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशऩ में लगे हुए हैं। वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा के साथ रणबीर-दीपिका ने एक साथ मुलाकात की और अपनी फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर कीं।

आइये जानते हैं कि रियल लाइफ में रणबीर-दीपिका की जवानी कितनी दीवानी है।

ये जवानी है दीवानी फिल्म में आप दोनों ने अपनी दीवानगी दिखाई है। रियल लाइफ में अगर पूछा जाये तो कब आप दोनों की जवानी में पहली बार किसी चीज को लेकर दीवानगी शुरु हुई?

(रणबीर) मैंने जबसे फिल्मो में में काम किया मुझे लगता है कि तभी से मैंने अपनी जिंदगी के बारे में सोचना शुरु किया। मेरी फिल्मों ने मुझे जिंदगी का दायरा दिखाया और साथ ही तभी से मेरी काम के प्रति दीवानगी शुरु हुई। और मैं चाहता हूं कि फिल्मों में ही मेरी दीवानगी खत्म भी हो।

(दीपिका)मुझे नहीं लगता कि मेरी लाइफ में ऐसा कोई पल या कोई ऐसा पड़ाव आया जब मुझे लगा हो कि मैंने कुछ दीवानगी की हो। मुझे लगता है कि एक लड़की होने की वजह से हम जब भी कुछ करते हैं तो हमें ऐसा महसूस होता है कि हम बहुत ही मैच्योर हैं। लेकिन कुछ समय बाद शायद कभी-कभी लगता है कि हमने जो किया वो मैच्योर नहीं था बल्कि दीवानापन था, क्रेजीनेस थी। मैंने अभी तक जो भी क्रेजिएस्ट चीज की है वो ये है कि मैंने दो साल पहले साउथ अफ्रीका में स्काई डाइविंग की थी और वहीं मेरी अब तक की जिदंगी की दीवानगी थी।

दीपिका के बारे में आप क्या कहेंगे वो कितनी मैच्योर हैं?

मुझे लगता है कि हर एक इंसान को लगता है कि वो बहुत मैच्योर है और उसके पास दुनिया के हर एक प्रश्न का जवाब है। लेकिन जब धीरे-धीरे उसकी दुनिया के साथ सामना होता है। तरह-तरह के नये एक्सपीरियंस उसे होते हैं तो धीरे-धीरे उसे महसूस होता है कि नहीं वो सबसे समझदार इंसान नहीं है। अभी मैं 30 साल का हूं, मेरा बुढ़ापा शुरु हो गया है और मुझे अब लगता है कि मैं दुनिया का सबसे मैच्योर इंसान हूं। लेकिन हो सकता है कि कोई दूसरा मुझे देखकर ये कहेगा कि मैं दुनिया का सबसे इमेच्योर इँसान हूं। तो हर किसी का अलग नजरिया है। मुझे लगता है कि दीपिका आज भी मैच्योर हैं और जब मैं उनसे पहली बार मिला था ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान तभी भी वो मैच्योऱ थीं। तो ये डिपेंड करता है आपकी सोच पर आपके नजरिये पर।

दीपिका आपको भी लगता है कि रणबीर भी मैच्योर हैं?

मुझे लगता है कि हम दोनों काफी जाने पहचानी फैमिली से हैं तो मुझे लगता है कि हम दोनों एक स्टार किड्स की तरह बड़े नहीं हुए हैं यानी बहुत ही नॉर्मल रही है हमारी परवरिश। तो ये सारा क्रेडिट हमारे माता-पिता को जाता है।

40 साल के एक्टर्स भी आजकल यंग कैरेक्टर निभा रहे हैं। खुद से यंग एक्ट्रेसेस के साथ काम कर रहे हैं। इस बार में आप क्या कहेंगे?

लोगों के चहेते सुपर्स्टार्स आज भी यंग एक्ट्रेसेस के साथ काम कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं। तो उन्हें इस तरह केकिरदारो में देखना बुरा नहीं लगता। उन्हें इस तरह के किरदारों में देखना कल भी लोगों को भाता था और आज भी भाता है। आज भी कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो कि जब कोई कैरेक्टर निभाते हैं तो लगता है कि सिर्फ यही इस किरदार को निभा सकते थे और कोई नहीं।

ये जवानी है दीवानी फिल्म को लेकर लोग आपसे आपके रिश्ते के बारे में पूछते हैं। क्या कहेंगे इस बारे में?

हमारा रिश्ता था तो लोग पूछते हैं कि हम कैसे काम कर रहे हैं। हमने पहले भी बताया है कि हमने साथ में ये फिल्म दो कलाकारों के नजरिये से देखी है और की है। हमने साथ में कुछ भी डिसाइड नहीं किया। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने हम दोनों को अलग-अलग ये फिल्म ऑफर की और दीपिका ने अपनी सोच के अनुसार इसे हां की और मैंने अपनी सोच के अनुसार।

ये खबर आई कि फिल्म में इंटिमेट सीन्स करने के दौरान आप दोनों को कभी भी किसी भी तरह की कोई मुश्किल नहीं हुई। ऐसा कैसे जबकि आप दोनों पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं और अब ब्रेक अप भी हो चुका है?

(दीपिका) सबसे पहले बात तो ये है कि फिल् के निर्देशक अयान मुखर्जी को हम दोनों के बेहद करीब हैं को अगर ये लगता कि हम दोनों एक दूसरे के साथ किसी भी तरह के सीन्स को लेकर ऑकवर्ड महूसूस कर सकते हैं तो सबसे पहले तो वो हम दोनों को कास्ट ही नहीं करते। लेकिन सच तो ये है कि हम दोनों एक दूसरे के साथ बहुत कंफरटेबल थे और इसीलिये हम दोनों ने ये फिल्म साइन की। हम सीन्स करते समय नहीं सोच रहे थे कि ये हमारे एक्स ब्वॉयफ्रैंड हैं या मैं इनकी एक्स गर्लफ्रैंड थी। वो बनी (ये जवानी है दीवानी में रणबीर का कैरेक्टर) की तरह थे और मैं नैना (दीपिका का कैरेक्टर) की तरह थी।

(रणबीर) हम अगर किसी एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक सीन कर रहे हैं तो इसका ये मतलब नहीं कि हम उस एक्ट्रेस से प्यार करते हैं। वो मेरे लिये सिर्फ एक सीन है। मेरे लिये रोमांटिक सीन और एक्शन सीन में कोई फर्क नहीं है। क्योंकि दोनों के साथ काफी टेक्निकलटीज होती हैं। कैसे किस करना है, कहां किस करना है क्या डायलॉग कहना है। ऊपर से करीब 200 से ज्यादा लोग हमारे आगे पीछे खड़े होते हैं तो ये सब एक बहुत ही टेक्निकल होता है। कुछ भी रोमांटिक नहीं होता है।

आपने फिल्म में कुछ बद्तमीजी की है, बद्तमीज दिल गाने के अलावा?

(दीपिका) बद्तमीजी विद रिस्पॉंसिबिल्टी। (रणबीर) मैं असल में काफी बोरिंग इंसान हूं। स्कूल में तो हमने काफी बद्तमीजी की है लेकिन मैं अच्छा स्टूडेंट नहीं था तो कई बार मार भी खाई है। लेकिन जब मैंने फिल्में करनी शुरु की हैं तबसे सिर्फ सेट्स पर ही मेरी जिंदगी गुजरी है और हां सेट पर काफी बद्तमीजी की है मैंने। दीपिका शायद इसपर थोड़ा लाइट डाल सकें। (दीपिका) ये काफी बद्तमीज इंसान थे। सेट पर कल्की और आदित्य राय कपूर को काफी चिढ़ाते थे।

हमने सुना कि आदित्य और रणबीर एक दूसरे के साथ काफी मजे करते थे शूटिंग के दौरान।

(दीपिका) आदित्य और रणबीर सेट पर बिल्कुल भाई जैसे थे। अगर आप इन दोनों को साथ में देखेंगे तो आपको लगेगा कि दोनों भाई हैं और एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। बिल्कुल टॉम एंड जेरी की तरह। लेकिन इन्होंने काल्की् आदित्य को काफी परेशान किया है। कभी कल्की को पानी में फेंक दिया तो कभी उसे बर्फ में धक्का दे दिया। इस तरह की कई चीजें की हैं रणबीर ने।

जब से फिल्म के बार में खबर आई है तभी से हर कोई आपसे आपके रिलेशन के बारें पूछ रहा है। इससे क्या आपकी परफ़र्मेंस में कोई फर्क पड़ता है?

देखिये इस तरह के सवालों से मुझे या दीपिका को कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन हां जो मीडिया वाले हर बार यही सवाल करते हैं उनके लिए मेरे विचार जरुर गिर जाते हैं। मैं पिछले लगभग पांच सालों से मेहनत कर रहा हूं और मैं भी इंसान हूं और मुझे भी अपनी लाइफ में आगे रोमांस करना है। आप लोगों को मेरे काम से मतलब रखना चाहिए। सिर्फ मेरे काम की वजह से आप लोग मेरे सामने हैं ना कि मेरी पर्सनल लाइफ की वजह से। जब मैं किसी से नहीं पूछता कि आप कल किसके साथ थे कहां गये थे तो आप लोगों को क्यों जानना होता है। अब थोड़ा पहले से लोग कम पूछते हैं। तो अच्छा लगता है।

क्या इस तरह के सवालों के जवाब देने में आपको गुस्सा आता है?

मैं इस तरह के सवालों के जवाब दे जरुर देता हूं। लेकिन अंदर से मेरे एक आवाज आती है कि क्या पूछ रहा है यार और क्यों पूछ रहा है। मेरे काम को लेकर सवाल कर ना।

इंडस्ट्री में आज भी खान ही टॉप हैं। उनके साथ किस तरह का कॉम्पीटीशन फील करते हैं?

जब आप खानों के बीच मेरा नाम शामिल करते हैं तो मुझे बुरा लगता है कि इन लोगों ने पिछले कई सालों से मेहनत की है इतना नाम कमाया है। तो इनके साथ मुझे शामिल करना बिल्कुल गलत होगा। अभी तो मेरी शुरुआत है। अभी उनके जूतों की धूल के बराबर नहीं हूं। मैं उनके सामने न्यूकमर हूं।

फिल्म में एक होली वाला गाना है। काफी धमाल-मस्ती वाला दिख रहा है, तो उसके बारे में कुछ बताईये।

हमने इस गाने में अपनी सारी भड़ास निकाली है। सेलिब्रेशन गाना है। इसमें हमने भांग भी पी ली थी। इसलिए थोड़ा बहक भी गये थे। खूब मस्ती की है। और जमकर नाचे हैं।

एक के बाद एक आपकी फिल्में हिट हो रही हैं। आप इतने अलग-अलग तरह के किरदार निभा रहे हैं। तो क्या ये कह सकते हैं कि बॉलीवुड के अगल सुपरस्टार आप हैं?

(हंसते हुए) तो क्या आप ये कहना चाहती हैं कि मैं इस वक्त सुपरस्टार नहीं हूं। इस इंडस्ट्री में किसी के साथ यहां कॉम्पीटीशन करने नहीं आया हूं। मैं सिर्फ इंडस्ट्री में अलग अलग निर्देशकों के साथ काम करने और नये-नये किरदार निभाने आया हूं। मैं कभी सुपरस्टार बनने के बारे में नहीं सोचता। इस तरह के सवाल जब लोग करते हैं तो मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैं अभी सुपरस्टार नहीं हूं।

रणबीर-दीपका के इंटरव्यू के कुछ अंश-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X