..................... दिवाली पर दोबारा रिलीज हो रही ये बड़ी फिल्में,सिनेमाघरों में फिर से दिखेंगे वीर-जारा, सुल्तान, टाइगर Yashraj films to re-release Veer Zaara, Rab Ne Bana Di Jodi and other bigg movies on diwali in theaters - Hindi Filmibeat

दिवाली पर दोबारा रिलीज हो रही ये बड़ी फिल्में,सिनेमाघरों में फिर से दिखेंगे वीर-जारा, सुल्तान, टाइगर

दिवाली के मौका है और यशराज फिल्म्स ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। YRF ने दिवाली पर अपनी बड़ी आइकॉनिक फिल्मों को दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया है। इन फिल्मों में शाहरुख खान की वीर जारा फिल्म भी शामिल है। दरअसल यशराज फिल्म बिना किसी चार्जिंग फीस के दिवाली पर थिएटर्स में अपनी सबसे बड़ी फिल्मों को रिलीज कर रही है।

इसमें वीर जारा, रब ने बना दी जोड़ी, एक था टाइगर, जब तक है जान सुल्तान, मरदानी जैसी सुपरहिट फिल्में हैं। ये सभी फिल्में फैंस एक बार फिर सिनेमाघरों में देख सकते हैं। ये फिल्म पीवीआर, आईएनओओक्स, सिनेपॉल में आसानी से देखने को मिलेगी। ये फिल्म 12 नवंबर से 19 नवंबर तक दर्शकों को आसानी से थिएटर्स में देखने को मिलेंगी।

बता दें कोरोना महामारी के चलते सिनेमाघर पिछले लंबे समय से बंद किए गए थे। अब देशभर में धीरे धीरे सब चीजें नॉर्मल हो रही हैं और ऐसे में थिएटर्स खोलने की अनुमति भी मिली है। ऐसे में दर्शक एक फिर आइकॉनिक फिल्मों को देख सकेंगे।

गौरतलब है कि 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ थिएटर खोलने की अनुमति दी गई है। इसके लिए सरकार की ओर से गाइडाइन भी जारी की गई है। जिसमें सिनेटाइजेशन व मास्क आदि अनिवार्य चीजे होंगी।

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात- 1 दिन पहले CM की थी मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X