साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात- 1 दिन पहले CM की थी मुलाकात
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी साझा की। साथ ही चिरंजीवी ने उनके साथ पिछले पांच दिन में संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की। एक्टर ने बताया कि उन्होंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चिरंजीवी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से भी हाल में ही मुलाकात की थी। उन्होंने सीएम के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर बताया था कि हैदराबाद बाढ़ के चलते उन्होंने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में दान किया है।

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर लिखा- आचार्य फिल्म के लिए शूट से पहले उन्होंने प्रॉटोकोल के तहत कोरोना टेस्ट करवाया था। पहले ही टेस्ट में उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया। उन्हें किसी भी तरह के लक्षण दिखाई नहीं दिए लेकिन उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। इसके अलावा एक्टर ने उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोविड टेस्ट करवाने की बात कही।
चिरंजीवी को कोरोना होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने के लिए पोस्ट किए जाने लगे। हजारों लोगों के साथ साथ कुछ सेलेब्स ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


Click it and Unblock the Notifications











