यशराज के कैनवास पर शाहरूख-कैटरीना और अनुष्का का प्रेमत्रिकोण
जीं हां रूपहले पर्दे पर एक बार फिर से एक मुहब्बत का नगमा गुनगुनायेगा जिसके सितारे होंगे शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा। आपको बता दें कि ये पहली बार होगा जब कैट और शाहरूख पर्दे पर एक साथ दिखेगें। ऊपरी तौर पर तो ये एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी लग रही है। लेकिन अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल तो फिल्म का नाम तक तय नहीं है। बस इतना कहा जा रहा है कि फिल्म के गाने गुलजार साहब लिखेगें और संगीत रहमान का होगा।
गौरतलब है कि यश चोपड़ा पूरे 7 साल बाद कोई फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं। उनकी लास्ट फिल्म वीर जारा थी जिसने फिल्मी पर्दे पर धमाल मचा दिया था। यश चोपड़ा ने कहा कि आज मैं 80 साल को हो गया हूं लेकिन मैं पूरी उम्मीद करता हूं कि उम्र के इस पड़ाव पर भी आकर मैं लोगों को प्यार के नये गुर सिखला ही लूंगा । मेरी कोशिश होगी कि ये फिल्म मेरी यादगार फिल्मों में से हो जिसके नगमें लोग हमेशा और प्यार से गुनगुनायें।
;

Click it and Unblock the Notifications












