12 घंटे की पूछ-ताछ के बाद कस्टम अधिकारियों ने अनुष्का को छोड़ा

मैडम के पास से 45 लाख के गहने और 9 लाख की घड़ियां बरामद की गयी है। जिनमें से घड़ियों के बारे में अनुष्का के पास कोई जवाब नहीं है। इसलिए उन्हें 9 लाख का हिसाब देना होगा । फिलहाल कस्टम अधिकारियों ने अनुष्का से लगभग 12 घंटे की लंबी पूछ-ताछ के बाद छोड़ दिया है। आपको बता दें सोमवार को करीब 2.30 बजे अनुष्का शर्मा को कस्टम अधिकारियों ने ग्रीन सिंग्नल क्रास करते समय पकड़ लिया था। उनके पास तय सीमा से ज्यादा के गहने और घड़िया बरामद की गयी थी।
आपको बता दें कि पिछले महीने कान फिल्म समारोह से लौटते समय मिनिषा लांबा और बिपाशा बसु भी पकड़ी गयी थी इनके पास से भी लाखों के हीरे और गहने बरामद हुए थे। बिपाशा को तो 12 हजार रूपये जुर्माना भी भरना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications











