जरूरत से ज्यादा बोरिंग है यमला पगला दीवाना 2
शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म यमलापगला दीवाना 2 ने दर्शकों को बोर किया है। फिल्म के किसी भी किरदार ने दर्शकों का मनोरंजन नहीं किया है। फिल्म में कहानी के नाम पर कुछ नहीं है। केवल हंसी-मजाक के चक्कर में लोगों के सामने फिल्म को परोसना ना तो धरम जी को शूट करता है और ना उनकी पूरी टीम को।
फिल्म के बारे में दर्शकों की राय बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। लोगों को लगता है कि फिल्म टाइम और पैसे की बर्बादी है। फिल्म का सबसे कमजोर पहलू फिल्म की कहानी है, जिसमें कोई तारतम्य नहीं है। आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्म की कहानी खुद सन्नी की पत्नी ने लिखी है। इसलिए कहा जा सकता है कि यह देओल परिवार की थोपी हुई फिल्म है जिसे दर्शक पचा नहीं पायेंगे।
दिल्ली, बैंगलोर और मुंबई के कुछ दर्शकों से जब वनइंडिया ने बात की तो सबके मुंह से यही निकला कि बड़ी बोरिंग फिल्म है यमलापगला दीवाना 2 । हमें देओल परिवार से इतनी बुरी फिल्म की उम्मीद नहीं थी। धरम जी, सन्नी देओल, बॉबी देओल, जॉनी लीवर और अनुपम खेर में से कोई भी नहीं है जिसके बारे में कहा जाये कि फिल्म में उसने अच्छा काम किया है।
मालूम हो कि यह फिल्म यमला पगला दीवाना की सीक्वेल है। फिल्म में ध्रमेंद्र, सन्नी देओल और बॉबी देओल ने लीड रोल किया है। इस फिल्म के जरिये आस्ट्रेलिया की मॉडल क्रिस्टीना अखीवा ने भी बॉलीवुड में कदम रखा हैं। फिल्म का प्रमोशन तो जोरों से किया गया है। फिल्म के निर्देशक संगीत सिवन है। फिल्म के गानो को भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। देखते हैं कि फिल्म की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट क्या कहती है जो कि सोमवार को प्राप्त होगी।


Click it and Unblock the Notifications












