यमला पगला दीवाना 2 नहीं जमी- ट्विटर रिव्यू
धर्मेंद्र, सन्नी देओल और बॉबी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना 2 के रिलीज से पहले काफी सुर्खियां बनीं और साथ ही लोगों की काफी बढ़ी चढ़ी उम्मीदें भी सामने आईं कि ये फिल्म पहले से भी बेहतर होने वाली है और पहले से भी ज्यादा ठहाके सिनेमाहॉल में गूंजने वाले हैं। लेकिन यमला पगला दीवाना 2 के पहले ही शो के बाद से फिल्म की हकीकत सामने आ गयी। फिल्म को मिले हैं दो स्टार और वो भी सिर्फ धर्मेंद्र की एक्टिंग और उसके एंटरटेनमेंट के चलते। बाकी बॉबी और सन्नी देओल ने तो पूरी तरह से लोगों को निराश किया है।
यमला पगला दीवाना ने लोगों को काफी हंसाया था और पूरे देओल परिवार को काफी प्यार भी मिला था। यमला पगला दीवाना की सफलता के चलते यमला पगला दीवाना 2 से लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ गयीं और उन्होंने सोचा कि यमला पगला दीवाना 2 और भी ज्यादा ठहाकों के साथ आएगी। लेकिन अफसोस कि उनकी उम्मीदों पर यमला पगला दीवाना कुछ खास नहीं निकली। फिल्म के पहले ही शो के साथ लोगों के जो रिएक्शन मिले है वो बेहद निराशाजनक है।
यमला पगला दीवाना 2 में धर्मेंद्र ने हिट होने के सारे मसाले डाले थे। सलमान खान से लेकर डांस, मस्ती, एक्शन, रोमासं सबकुछ लेकिन लगता है कि इन मसालों को डालने का थोड़ा अंदाजा गलत हो गया और इनकी मात्रा में गड़बड़ी के चलते यमला पगला दीवाना फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई।
आइये जानते हैं क्या रहा यमला पगला दीवाना का ट्विटर रिव्यू।


Click it and Unblock the Notifications











