मस्त नहीं है यमला पगला दिवाना 2 .

काफी शोर-शराबे के बाद भी वो मजा नहीं आया जो कि फिल्म के पहले पार्ट यमलापगला दीवाना में था। फिल्म बस टाइम पास है, पार्ट 2 में तीनों ही लोग धर्मेंद्र, सन्नी और बॉबी थके हुए लगे। कम से कम तो मैं तो अपने दोस्तों को कहूंगा कि अगर वह देओल परिवार को पसंद करते हैं तभी फिल्म देखने जाये वरना फिल्म का टिकट खरीदना पैसा बर्बाद करना है। यह कहना है दिल्ली के नीतेश शर्मा का। जो कि धरम जी और सन्नी के बहुत बड़े फैन है और उनके नाम पर आज रिलीज हुई फिल्म यमला पगला दीवाना 2 देखने गये थे।

ऐसी ही कुछ राय और लोगों ने भी वनइंडिया से व्यक्त कि है। फिल्म देखकर पिक्चरहॉल से बाहर निकले लोगोंको फिल्म कुछ खास नहीं लगी है। देखते हैं यह हाल और लोगों का भी होता है या फिल्म लोगों को पसंद आती है। खैर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल फिल्म यमला पगला दिवाना 2 के शुरूआती रूझान तो यही कहते हैं कि फिल्म लोगों को जमी नहीं है।

मालूम हो कि यह फिल्म यमला पगला दीवाना की सीक्वेल है। फिल्म में ध्रमेंद्र, सन्नी देओल और बॉबी देओल ने लीड रोल किया है। इस फिल्म के जरिये आस्ट्रेलिया की मॉडल क्रिस्टीना अखीवा ने भी बॉलीवुड में कदम रखा हैं। फिल्म का प्रमोशन तो जोरों से किया गया है। फिल्म के निर्देशक संगीत सिवन है। फिल्म के गानो को भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। देखते हैं कि फिल्म की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट क्या कहती है जो कि सोमवार को प्राप्त होगी।

आईये देखते हैं यमला पगला दिवाना 2 की तस्वीरें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X