..................... Yamla Pagla Deewana 2 song Main aida hi nachna: Dharmendra, Sunny Deol and Bobby Deol confess that they are bad dancers! | डैड धरम के लिए सन्नी ने लिखा गाना - Hindi Filmibeat

डैड धरम के लिए सन्नी ने लिखा गाना

बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र जी में एक खास बात है कि वह किसी भी मौके पर अपने बच्चों की तारीफ करना नहीं भूलते हैं। आने वाली फिल्म यमला पगला दीवाना 2 के म्यूजिक लॉच पर धरम पा जी ने अपने बेटों सन्नी देओल और बॉबी देओल की दिल खोल कर तारीफ की।

धरम पा जी ने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म में पहली बार मेरे बेटे सन्नी ने मेरे लिए गाना लिखा है जिसके बोल हैं 'मैं ऐदा ही नचना'।

धर्मेद्र ने कहा कि फिल्म का संगीत काफी जानदार हैं, जिसे उम्मीद करता हूं कि लोग काफी पसंद करेंगे। धर्म जी ने कहा कि मैं अपने सारे दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि उनके प्यार और सहयोग के बिना मैं कभी भी कामयाब नहीं हो पाता।

इस म्यूजिक लॉचिंग के मौके पर बॉलीवुड जगत की सारी जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। यहां तक की इन हस्तियों ने धर्म पा जी के साथ स्टेज पर डांस भी किया। जिनमें शाहरूख खान, आमिर खान और रितिक रोशन शामिल थे।

आपको बता दें कि फिल्म का जो गाना सन्नी देओल ने लिखा है, उसे फिल्म में सन्नी ने गाया भी है। इसी गाने पर फिल्म में दोनों भाई सन्नी देओल और बॉबी देओल डांस भी करेंगे। उनके डांसिंग स्टेप धर्म पा जी के ही होंगे जिसके लिए दोनों भाई काफी एक्साइटेड भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X