धर्म पा जी ने आमिर-शाहरूख को साथ नचाया
एक बार फिर से देओल परिवार आपके सामने एक हंसती-खेलती कॉमेडी लेकर आ रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं यमला पगला दीवाना 2 की। जिसका जोरदार ढंग से म्यूंजिक लांच किया गया। इस मौके पर धर्म पा जी अपने दोनों प्यारे बेटों सन्नी देओल और बॉबी देओल के साथ मौजूद थे। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थी।
इस म्यूजिक लांचिग को धर्म पा जी ने बेहद खुशनुमा पल में तब्दील कर दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि एक बात मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि भले ही लोग कुछ भी कहें लेकिन मैं ही बॉलीवुड का बेस्ट डांसर हूं। जिसे सुनने के बाद हर कोई हंसे बिना नहीं रह पाया।
इस मौके पर आमिर खान, शाहरूख खान भी मौजूद थे। किसी भी इवेंट में दो खानों का साथ पहुंचना अपने आप में ही साबित करता है कि वो इवेंट काफी महत्वपूर्ण और बड़ा है। धर्मा पा जी ने अपने प्यार के साथ ऐसा स्टेज पर ठुमका लगाया जिसकी वजह से लंबे अरसे बाद आमिर खान और शाहरूख खान एक ही मंच पर साथ-साथ थिरक उठे।
मालूम हो कि अपने बच्चों को सफलता दिलाने के लिए पापा धर्मेन्द्र ने अपने बुढापे का ख्याल ना करते हुए फिल्म यमला, पगला, दीवाना बनायी जो कि सुपरहिट हुई। इसकी सफलता के खुश होकर एक बार फिर से देओल परिवार इस फिल्म के सीक्वेल के लिए तैयार है। जिसमें दोनों बेटे अपने पापा को ही कॉपी करने वाले हैं।
बताते चलें कि फिल्म यमला, पगला, दीवाना 2 फिल्म में दोनों भाई एक गाना गाने वाले हैं जो कि उनके पापा धर्म जी को समर्पित होगा। गाने के बोल हैं...मैं ते एदे ही नचना... जिसमें बॉबी और सन्नी अपने पापा के डांस स्टेप को कॉपी भी करेंगे।
आईये आपको दिखाते हैं म्यूजिक लांच की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











