अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम की अगली फिल्म फाइनल, सुपरहिट सीक्वल की तैयारी शुरु!
अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉय' के सीक्वल पर काम शुरु किया जा चुका है। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि फिल्म में इस बार परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी ने ले ली है। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम भी फाइनल हो चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन करेंगे अमित राय।
साल 2012 में आई यह फिल्म एक सोशल ड्रामा थी। फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। लगभग 21 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 80 करोड़ के लगभग का बॉक्स ऑफिस किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। हालांकि, इस अपने कंटेंट की वजह से विवादों का भी सामना करना पड़ा था।

'हीरोपंती 2' के धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग होगी रूस में
रिपोर्ट्स की मानें तो सितंबर से सीक्वल फ्लोर पर आ जाएगी। जबकि फिल्म 2022 के फर्स्ट हॉफ में रिलीज हो सकती है। फिलहाल कोविड और लॉकडाउन पर भी शेड्यूल निर्भर करता है। पहले फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था, जबकि सीक्वल के निर्देशन का जिम्मा उठाया है अमित राय ने। इन्होंने इससे पहले फिल्म 'रोड टू संगम' का निर्देशन किया था।


Click it and Unblock the Notifications