अगले 18 महीने केवल वियान, वियान और वियान
कुंद्रा के साथ उनके बिजनेस में साथ देने वाली शिल्पा शेट्टी फिलहाल तो फिल्म 'ढिशकियाऊं' से फिल्म निर्माता बन गयी हैं लकिन अगले डेढ़ साल वह फिल्मों में बतौर अभिनेत्री वापसी करने की सोच भी नहीं सकती हैं।
शिल्पा ने कहा कि "मैं कम से कम डेढ़ साल का समय और लूंगी..जब तक कि वियान मुझसे बात करने और मेरे काम को समझने के काबिल नहीं हो जाता। तब संभवत: मैं फिल्म करने की सोचूंगी।"
शिल्पा ने कहा कि हालांकि वह फिल्में नहीं कर रही हैं लेकिन वह टीवी शो करती रहेंगी। शिल्पा ने कहा, "टीवी पर काम करना आसान है। टीवी पर मैं जब चाहूं काम करने का हुक्म दे सकती हूं।"वह रिएलिटी डांस शो 'नच बलिए 5' की जज रह चुकी हैं। और वह इस शो के नए भाग का भी हिस्सा होंगी।
मालूम हो कि शिल्पा शेट्टी और डायमंड मर्चेंट राज कुंद्रा ने साल 2009 में प्रेम विवाह किया था। शिल्पा, राज की दूसरी बीवी हैं। शिल्पा भी शादी से पहले अक्षय कुमार के साथ लंबी डेटिंग कर चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी इस समय फिल्मों से दूर हैं, उनका कहना है कि वह अभी वियान के साथ मातृ्त्व का सुख उठा रही हैं इसलिए फिल्मों के लिए उनके पास वक्त नहीं है। वो अपना सारा समय वियान को देना चाहती हैं। शिल्पा ने 21 मई, 2012 को वियान को जन्म दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
