पहले बर्थ डे पर शिल्पा-राज के बेटे वियान को मिली टोय कार
बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी के लिए 21 मई का दिन काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि इस दिन उन्हें मातृत्व का सुख मिले पूरा एक साल हो गया। जी हां कल शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान कुंद्रा का पहला जन्मदिन था। जिसे कि उसके मम्मी-पापा यानी की शिल्पा-राज ने काफी धूम-धाम से बनाया। वियान के लिए शिल्पा और राज ने घर में एक शानदार पार्टी रखी थीं जिसमें कुछ करीबी मित्र और परिवार वाले शामिल हुए हैं।
खबर है कि वियान के पहले जन्मदिन पर उसके दादा और नाना दोनों ने मिलकर उसे टोय कार लैंबोरगिनी गिफ्ट की है। जिसकी जानकारी शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर दी है। शिल्पा ने लिखा है कि वियान आज एक साल का हो गया है, यकीन नहीं हो रहा। अभी तो वह पैदा हुआ था। घर में काफी खुशी का माहौल है। वियान के दादा-नाना दोनों ही वियान के संग बच्चा बन गये हैं। तुम हमेशा ऐसे ही सबका प्यार और आशिर्वाद पाते रहो वियान।Happy Birthday My Little Prince Viaan.. Mom LovesYou Very Much..
आईये आपको दिखाते हैं वियान की चंद तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











