आमिर के साथ 'कयामत से कयामत तक' की रीमेक में काम करना चाहती हूं: जूही चावला

मुंबई। आमिर के साथ आयी अपनी पहली फिल्‍म 'कयामत से कयामत तक' से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करने वाली अभिनेत्री जूही चावला का कहना है कि अगर इस फिल्‍म की रीमेक बनायी जाती है तो वह फिर से इसमें जरूर काम करेंगी। गौरतलब है‍ यह फिल्‍म 29 अप्रैल 1988 को रिलीज हुई थी और आज इसके 25 साल पूरे हो गये है। इस मौके पर इस फिल्‍म से जुड़े लोग एकत्र होंगे और फिल्‍म की एक बार फिर से स्‍क्रीनिंग करवायी जायेगी।

इस फिल्‍म का निर्देशन मंसूर खान ने और लेखन आमिर खान के पिता नासिर हुसैन ने किया था। जिससे आमिर ने अपने करियर का आगाज किया था। फिल्‍म की रिलीज के साथ ही हिंसा प्रधान फिल्‍मों का दौर खत्‍म हो गया। इसके बाद फिल्‍मों में रोमांटिसिज्‍म का एक नया दौर प्रारम्‍भ हो गया। फिल्‍म के गानों ने काफी लोकप्रियता हासिल की। फिल्‍म की सफलता के साथ ही एक डिस्‍को एरा का प्रारम्‍भ भी हो गया।

इस मौके पर फिर से शामिल होने की बात से उत्‍साहित जूही का कहना है कि इसी फिल्‍म से मेरे करियर की शुरूआत हुई। अत: मैं इसे कभी नहीं भूल सकती। उन्‍होने यह भी बताया कि फिलहाल इस फिल्‍म की रीमेक बनाने का कोई इरादा नहीं है, पर अगर ऐसा होता है तो मैं इसमें जरूर काम करना चाहूंगी। ( देखें- आमिर और जूही की अनदेखी तस्‍वीरें )

'कयामत से कयामत तक' की सफलता के बाद जूही चावला ने आमिर के साथ 'लव लव लव', 'तुम मेरे हो', 'दौलत की जंग', 'हम हैं राही प्‍यार के' और 'इश्‍क' जैसी फिल्‍मों में काम किया। आज आमिर एक बड़े सुपर स्‍टार हैं और जूही एक सफल अभिनेत्री।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X