अनदेखी तस्वीरें: आमिर और माधुरी की जोड़ी सबको भायी
बैंगलोर। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में एक साथ सिर्फ दो ही फिल्मों में काम किया है लेकिन इन दोनों ही फिल्मों में उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया। 'दीवाना मुझसा नहीं' और 'दिल' ये दोनों ही फिल्में 1990 में आयी और सफल रही थी। फिल्मी जानकारों का विश्लेषण है कि इन दोनों कलाकारों में दो बातें बेहद खास है, दोनों ही ऑन स्क्रीन बेहतर कपल दिखते थे और इनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शनीय थी।
हालांकि इन दो फिल्मों के अलावा इन कलाकारों ने कभी एक साथ काम नहीं किया। आमिर खान ने भी एक शो में माधुरी को एक बेहतर इंसान और कमाल का कलाकार बतया था। आज आमिर अपनी फिल्मों के कारण विश्वपटल पर जाने जाते हैं। उनकी फिल्म लगान ने आस्कर की टॉप फाइव फिल्मों में शामिल होकर अपनी सर्वश्रेष्ठता साबित की। वहीं माधुरी आज भी फिल्मों में सक्रिय है और अपनी खूबसूरती, अदाकारी के कारण आज भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
आमिर खान को एक ऐसे कलाकार के रूप में जाना जाता है जो कि अपनी फिल्मों की क्वालिटी के साथ कभी भी समझौता नहीं करता है। उनके साथ काम करने वाली ज्यादातर अभिनेत्रियों को आज सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है।
(देखें शाहरूख और गौरी की अनदेखी तस्वीरें)


Click it and Unblock the Notifications