फोर्ब्स 2020 टॉप लिस्ट- जानें दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलिब्रिटी, 52वें नंबर पर अक्षय कुमार
फोर्ब्स ने साल 2020 में सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जहां टॉप पर हैं अमेरिकन मॉडल- बिजनेसवुमैन काइली जेनर, वहीं टॉप 100 में भारत से सिर्फ अक्षय कुमार का नाम शामिल है। लिस्ट के टॉप 10 सेलेब्स में 5 खिलाड़ी हैं, जबकि हॉलीवुड के सिर्फ दो एक्टर्स शामिल हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है।
खिलाड़ियों में टॉप पर जगह बनाई है विश्व भर में मशहूर टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर ने। जबकि टेनिस कोर्ट में उन्हें टक्कर देने वाले नोवाक जोकोविक, 68वें नंबर पर और राफेल नडाल और 80वें नंबर पर हैं।

वहीं, भारत से टॉप सेलिब्रिटीज में सिर्फ अक्षय कुमार का नाम शुमार है। अक्षय कुमार ने तमाम बॉलीवुड सितारों को पीछे करते हुए इस लिस्ट में 52वां स्थान लिया है। 2019 में 65 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ अक्षय कुमार इस लिस्ट में 33वें नंबर पर थे, लेकिन इस साल आए कोरोना की वजह से वह 19 पायदान नीचे घिसक आए हैं।
यहां देंखे विश्व के टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलिब्रिटीज-
विश्व पर्यावरण दिवस: अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार ने शेयर की तस्वीरें और वीडियो, दिया खास मैसेज


Click it and Unblock the Notifications











