विश्व पर्यावरण दिवस: अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार ने शेयर की तस्वीरें और वीडियो, दिया खास मैसेज
5 जून हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता और आम जनता को प्रेरित करना है। ऐसे में आज बॉलीवुड सितारे भी अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए फैंस को पर्यावरण को संरक्षित करने की अपील कर रहे हैं। अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर किया है।
वहीं, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इस मौके पर लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक कर रही हैं। इस काम के लिए भूमि ने भामला फाउंडेशन और पर्यावरण मंत्रालय के साथ हाथ मिलाया है। और इसमें उनका साथ बॉलीवुड के बाकी कलाकार भी दे रहे हैं।

भूमि के इस अभियान के तहत अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, आयुष्मान खुराना जैसे कलाकार भी पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों को जागरूकता फैला रहे हैं। भूमि ने वीडियो शेयर किया है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं। वहीं, दिया मिर्जा, अजय देवगन, आमिर खान आदि भी इस दिशा में साल भर काम करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











