..................... World sees Oscar-winning potential in 'The Lunchbox': Irrfan Khan - Hindi Filmibeat

'द लंचबॉक्स' में हैं ऑस्कर जीतने का दम : इरफान

अभिनेता इरफान खान की आने वाली फिल्म 'द लंचबॉक्स' को पूरी दुनिया के फिल्म महोत्सवों में सराहना मिल रही है। इरफान ने बताया कि दर्शकों सहित हर कोई, यहां तक कि अतंर्राष्ट्रीय सिनेमा के महत्वपूर्ण लोग यही चाहते हैं कि 'द लंचबॉक्स' ऑस्कर्स में भारत की ओर से भेजी गई आधिकारिक फिल्म हो। रितेश बत्रा निर्देशित 'द लंचबॉक्स' टोरंटो फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हो चुकी है और अब यह ज्युरिख और लंदन फिल्म महोत्सवों में जाएगी।

कान में इस फिल्म ने इस साल का क्रिटिक्स वीक व्यूअर्स च्वाइस अवार्ड जीता है।

46 वर्षीय इरफान ने गुरुवार को एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "आलोचकों और दर्शकों और महत्वपूर्ण लोगों का मानना है कि इसे भारत की ओर से ऑस्कर्स के लिए भेजा जाना चाहिए, इसमें आगे तक जाने की क्षमता है।"

उन्होंने आगे कहा, "साप्ताहिक समाचार पत्र 'हॉलीवुड रिपोर्टर' ने लिखा था, 'हम उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर्स में जाएगी।' इसलिए संभावना है कि फिल्म ऑस्कर्स में जाए। इसमें मजबूती है, सार्वभौमिक अपील है, नई भाषा और कहानी है।"

इरफान का मानना है कि यह मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैं व्यक्तिगत तौर पर महसूस करता हूं कि यह बहुत बड़ा मौका है, इसे हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। सही फिल्म का चुनाव होना चाहिए। यह आने वाली पीढ़ी को प्रभावित और प्रेरित करता है। इससे हमारा मनोबल बढ़ता है कि हमारी भाषा को वैश्विक दुनिया से जोड़ा जा सकता है।"

इरफान ने कहा, "यह नजरिया सही नहीं है कि भारत में निश्चित शैली की फिल्में ही बनती हैं। सिनेमा आगे बढ़ रहा है। इसलिए यह फैसला बहुत महत्वपूर्ण है।"

20 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरने जा रही 'द लंचबॉक्स' में निमरत कौर और नवाजुद्दीन सिद्धीकी ने अभिनय किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X