World Cup 2015 टीम इंडिया की हार के लिए अनुष्का शर्मा वजह नहीं- सौरभ गांगुली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की हार को लेकर पूरा इंडिया निराश है, लेकिन ऐसे में सबसे कठिन समय आ पड़ा है बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर। विराट कोहली के साथ उनका नाम क्या जुड़ा टीम इंडिया की हार जीत की जिम्मेदारी भी अनुष्का शर्मा पर आ पड़ी।

अनुष्का शर्मा पर चल रहे जोक्स और उल्टी सीधी बातों को लेकर टीम इंडिया के सदस्य रह चुके बेहतरीन क्रिकेटर सौरभ गांगुली ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा- "अनुष्का शर्मा ने गलत क्या किया। वो तो सिर्फ बाकी प्लेयर्स के परिवार वालों की तरह मैच देखने आई थीं। विराट की परफॉर्मेंस के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराना गलत है। ये लोगों की गलत मानसिकता है।"

आखिरकार सौरभ गांगुली ने भी ये तो मान ही लिया कि अनुष्का शर्मा विराट कोहली के परिवार की एक अहम सदस्य हैं। लेकिन ये बात भी सही है कि टीम इंडिया की हार के लिए अनुष्का शर्मा को वजह मानना गलत है। सिर्फ इसलिए कि टीम इंडिया हार गयी लोगों को एक इंसान मिल गया जिसपर वो सारा ब्लेम डाल सकते हैं।

इंडिया के लोगों की ये सोच गलत है और उन्हें ये बात समझनी चाहिए कि गेम में हार जीत चलती रहती है। ऐसे में किसी को पूरी तरह से गलत ठहरा देना गलत है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X