फिल्म 'जय हो' के पीछे वन एंड ओनली सलमान खान: पुलकित सम्राट
पुलकित ने मीडिया को कहा कि "फिल्म का हिस्सा होना मेरे लिए खुशी की बात है। सलमान के साथ काम करने में हमेशा सीखने को मिलता है। किसी सितारे के साथ होना और उसे दृश्य करते हुए देखना ही बड़ी बात है। मैं सिर्फ यही कहूंगा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। मैं उनकी फिल्म के लिए बहुत उत्सुक हूं।"
'जय हो' में मेरी छोटी सी भूमिका है। यह कोई बड़ा किरदार नहीं हैं, लेकिन मैं फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य में नजर आऊंगा। हमने अभी शूटिंग खत्म की है। कुछ शूटिंग अभी भी बाकी है।"
मालूम हो कि फिल्म फुकरे के प्रमोशन के दौरान वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा से पुलकित ने कहा था कि मुझे लगता है कि मैं इकलौता सलमान खान का फैन नहीं हूं लेकिन सच तो यही है कि मिस्टर सलमान खान जिस तरह से लोगों को एंटंरटेन कर रहे हैं, वह रीयल रॉकस्टार हैं और बहुत ही अच्छे इंसान भी हैं। मैं उनसे बहुत इंसपायर्ड हूं। मैं कोशिश करता हूं कि जो क्वालिटी उनमें हैं उन्हें मैं भी अपने अंदर ला सकूं। इसलिए जब मुझे 'जय हो' ऑफर हुई तो मैं इंकार नहीं कर सका।
मालूम हो कि फिल्म 'जय हो' का नाम पहले 'मेंटल' था जिसे कि निर्माता-निर्देशक सोहैल खान ने बनाया है। सलमान की यह होमप्रोडक्शन फिल्म जनवरी 2014 में आयेगी। फिल्म में सलमान खान, पुलकित सम्राट, तब्बू, सारा खान और सारा जेन डियास महत्वपूर्ण रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












