छुट्टियों में भी काम करते हैं शाहरूख..तभी तो वह बादशाह खान हैं...
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें छुट्टियों के दौरान काम करना पसंद है क्योंकि इससे उनमें उपलब्धि की भावना आती है। शाहरुख ने सोमवार को ट्वीट किया, "छुट्टियों के दौरान काम करने जैसा कुछ भी नहीं है। इससे पूर्णता की एक अजीब भावना आती है। "
शाहरुख इन दिनों रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग कर रहे हैं। फराह खान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और सोनू सूद भी हैं।
वैसे आपको बता दें कि इस फिल्म के बाद किंग खान एक बड़ा ब्रेक भी लेने वाले हैं। किंग खान ने कहा है कि वह हैप्पी न्यू ईयर के बाद एक लंबा ब्रेक लेंगे और परिवार के साथ छुट्टियां बितायेंगे। शाहरूख ने कहा कि उनके पास मनीष शर्मा, राहुल ढोलकिया, अनुराग कश्यप, आर बाल्की जैसे काफी निर्माता-निर्देशकों के ऑफर हैं लेकिन अभी उन्होंने किसी को हां नहीं बोला है लेकिन जब भी बोलेंगे वह जरूर सबको बता देंगे। फिलहाल तो वह फराह की फिल्म के बाद थोड़ा आराम करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












