'हैपी न्यू ईयर' की शूंटिंग से दुबई से वापस आये शाहरूख-अभिषेक
फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की सक्सेस से खुश शाहरूख खान इन दिनों अपनी क्लोज फ्रेंड फराह खान के साथ दुबई में 'हैपी न्यू ईयर' की शूटिंग में व्यस्त हो गये थे। फिल्म में उनके साथ एक बार फिर दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं तो वहीं अभिषेक बच्चन और बोमन ईरानी भी अहम रोल में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म हो गया है जिसे अच्छी तरह से निपटा कर किंग खान और पूरी टीम मुंबई वापस आ गयी है।
दुबई से वापस लौटते समय जूनियर बच्चन और डायरेक्टर फराह खान ने एक तस्वीर माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट की, जिसमें आप टीम की पूरी मस्ती को महसूस कर सकते हैं।
'हैप्पी न्यू ईयर' को फराह खान निर्देशित कर रही हैं। शाहरुख के साथ 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' के बाद यह उनकी तीसरी फिल्म है। इससे पहले 47 वर्षीय किंग खान ने रविवार को ट्विटर पर लिखा था, "दुबई से घर की ओर रवानगी में बस थोडा ही वक्त बाकी है, शूटिंग समाप्ति पर है।"
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications