मेरे लिए 'बॉबी जासूस' बनने की जरूरत नहीं: दिया मिर्जा
दिया ने सोमवार को इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक में मीडिया से कहा, "अगर मैं अभी आपको सब कुछ बता दूंगी तो सारा उत्साह खत्म हो जाएगा। लेकिन आपको मेरी जासूसी करने की जरूरत नहीं है। मैं अक्टूबर महीने में शादी कर रही हूं और भारत में ही करूंगी।"
इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक में दिया ने गहनों की डिजायनर शोभना के बनाए गहनों में रैंप वॉक किया, खुद दिया साहिल के साथ नया जीवन शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, "साहिल और मैं इसी साल शादी कर रहे हैं। हम अपने भावी जीवन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अगले सप्ताह से हम शादी की तैयारियां और योजनाएं बनानी शुरू करेंगे।"
मालूम हो कि दीया मिर्जा इस समय अभिनेता जायद खान के साथ प्रोडक्शन कपंनी चला रही है जिसमें साहिल संघा को-पार्टनर हैं। दीया-जायद के निर्देशन में बनीं फिल्म 'लव ब्रेकअप्स जिंदगी' का डायरेक्शन साहिल ने ही किया था। इसी दौरान दीया-साहिल में नजदीकियां बढ़ी और दोनों दोस्त से प्रेमी-प्रेमिका बन बैठे। अब यह रिश्ता बहुत पति-पत्नी के रूप में परिवर्तित होने जा रहा है।
बेपनाह सुंदरता की मालकिन दीया मिर्जा ने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रूख किया। लेकिन उन्हें फिल्मों में आशातीत सफलता नहीं मिल पायी तो वो प्रोडक्शन में उतर आयीं।
दिया और उनके मंगेतर साहित सांघा के सहनिर्माण में बनी फिल्म 'बॉबी जासूस' प्रदर्शित हो चुकी है और अब दिया अपनी शादी की तैयारियों में समय दे सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












