..................... Dia Mirza to marry Sahil Sangha next year, calls him her peacemaker - Hindi Filmibeat

साल 2014 में होगी सेक्सी दिया मिर्जा की शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री और मिस एशिया पैसिफिक रह चुकी सेक्सी दीया मिर्जा का फिल्मी करियर भले ही कुछ खास नहीं रहा लेकिन मॉडलिंग के क्षेत्र में उनकी खासी डिमांड है जो आज भी बरकरार है, उनके बारे में खबर आ रही है कि वह अगले साल यानी साल 2014 में शादी करने वाली हैं।

खबर है कि दीया, लंबे अरसे से डेटिंग कर रही हैं, निर्देशक साहिल संघा के साथ। और उन्हीं के साथ ही दीया अगले साल परिणय सूत्र बंधन में बंधने वाली हैं। इस बारे मे खुद दीया ने ही लोगों को बताया है। साहिल के कसीदे पढ़ते हुए दीया ने कहा कि साहिल एक अच्छा इंसान है और अब हम दोनों शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं इसलिए अब हम अगले साल शादी कर लेंगे।

मालूम हो कि दीया मिर्जा इस समय अभिनेता जायद खान के साथ प्रोडक्शन कपंनी चला रही है जिसमें साहिल संघा को-पार्टनर हैं। दीया-जायद के निर्देशन में बनीं फिल्म 'लव ब्रेकअप्स जिंदगी' का डायरेक्शन साहिल ने ही किया था।

इसी दौरान दीया-साहिल में नजदीकियां बढ़ी और दोनों दोस्त से प्रेमी-प्रेमिका बन बैठे। अब यह रिश्ता अगले साल पति-पत्नी के रूप में परिवर्तित होने जा रहा है।

आईये आपको दिखाते हैं दीया मिर्जा की मोहक तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X